Diwali 2024 Date :- हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक त्योहार दिवाली का त्योहार है। पंचाग के अनुसार, प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मानते हैं। इस दिन घरों को दीपक, मोमबत्ती, झालरों से सजाने के साथ-साथ गणेश – लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। मन लक्ष्मी के अलावा इस दिन कुबेर भगवान की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस साल दिवाली की तिथि को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि इस साल अमावस्या तिथि दो दिन पद रही है। इसे में की लोगों का मानना है की दिवाली का पर्व 31 October को, तो कई लोगों को 1 November को मनाना सही होगा। इसे में काशी सहित देशभर के प्रमुख ज्योतिष ने बताया है की आखिर किस दिन दिवाली का पर्व मनाना शुभ हो सकता है।

वैदिक पंचाग के अनुसार, हिन्दू धर्म में किसी भी व्रत त्योहार का आरंभ उदया तिथि के साथ किया जाता है। उदया तिथि का विशेष महत्व है। लेकिन दिवाली की बात करे, तो इस दिन पूजा प्रदोष काल में की जाती है। वहीं कई लोग उदया तिथि के हिसाब से 1 November को दीपावली का पर्व मनाने की सोच रहे है। बात दें कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजा हमेशा प्रदोष काल से लेकर मध्य रात्रि के बीच में की जाती है। इस लिए 31 October 2024 लक्ष्मी पूजा के लिए सटीक तिथि हो सकती है।

ज्योतिष के अनुसार, क्या है नियम ?

दिवाली को लेकर काशी के ज्योतिषियों का एक मत है कि कार्तिक महीने की अमावश्या में प्रदोष काल से लेकर मध्य रात्रि तक ही लक्ष्मी पूजा करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि प्रदोष काल में लक्ष्मी जी का प्रादुर्भाव माना जाता है। एसी स्थिति में अमावश्या तिथि 31 October से आरंभ हो रही है, जो 1 November को शाम को समाप्त हो रही है।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की अमावश्या तिथि 1 November तक है, लेकिन दिवाली 31 October को मनाई जाएगी। बात दें कि अमावश्या तिथि 31 October को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 1 नवंबर को 05 बजकर 14 मीनूट पर समाप्त होगी, जिसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होती। 1 November को निशिता महूर्त प्राप्त नहीं हो रही है, इसे में दिवाली 31 October को मनाना शुभ होगा।